news-details

हाईस्कूल कम्पार्टमेंट-इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल कम्पार्टमेंट एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र-छात्राएं 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र शामिल हो सकेंगे, जबकि इम्प्रूवमेंट परीक्षा के जरिए विद्यार्थी अपने अंकों में सुधार कर सकेंगे। हाईस्कूल के लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 306 रुपये निर्धारित किया गया है। परिषद ने निर्देश दिए हैं कि शुल्क जमा करने की मूल रसीद और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में भेजना अनिवार्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी विद्यालयों से पात्र विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।