news-details

हिडन कैमरे से ब्लैकमेल गिरोह का भंडाफोड़

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रावतपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी कर हिडन कैमरे के जरिए लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने विनायकपुर स्थित रिद्धि होटल में दबिश देकर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मौके से चार्जर के आकार का एक स्टिंग कैमरा भी बरामद किया गया है, जिसे कमरों में छिपाकर रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।जांच में सामने आया है कि आरोपी होटल के कमरों में गुप्त कैमरे लगाकर लोगों की निजी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग करते थे और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे।सूचना मिलने पर पुलिस ने मुखबिर की मदद से यह कार्रवाई की। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और कितने लोग इसके शिकार बने हैं।पुलिस होटल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।