news-details

GST डिप्टी कमिश्नर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में जीएसटी विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक मूल रूप से औरैया जिले के रहने वाले थे और 2018 बैच के अधिकारी बताए जा रहे हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें एक युवती का जिक्र होने की बात सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले अधिकारी की एक युवती से फोन पर बातचीत होने की भी बात सामने आई है, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।सुसाइड नोट में युवती पर कुछ आरोप लगाए जाने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आत्महत्या के पीछे असली कारण क्या था। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।