
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। कैंट थाना क्षेत्र के नीलमथा शारदानगर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मंगलवार शाम की है। उस समय किशोरी घर में अकेली थी। पिता काम से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो किशोरी साड़ी के फंदे से लटकी मिली।नीलमथा शारदानगर निवासी धनीराम राजमिस्त्री हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी गौरी कक्षा चार की छात्रा थी। परिवार में मां, भाई और दो बहनें हैं। परिजनों के मुताबिक घटना के समय मां बकरी चराने गई थीं और भाई रिश्तेदारी में गया हुआ था।परिजन गौरी को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मामले की जांच की जा रही है।