
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। बुधवार को किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।