news-details

घर के बाहर खड़ी विक्रम चोरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की मिर्जापुर नई बस्ती में घर के बाहर खड़ी विक्रम (थ्री-व्हीलर) चोरी हो गई। पीड़ित राजेश ने बताया कि बुधवार रात वाहन घर के बाहर खड़ा कर सो गए थे। गुरुवार सुबह विक्रम गायब मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक रेकी करने के बाद विक्रम चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।पीड़ित के अनुसार, यही वाहन परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही वाहन बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।