news-details

घनश्याम मीणा ने संभाला कार्यभार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव
घनश्याम मीणा ने बुधवार को उन्नाव में जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों से परिचय लेकर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता होंगे और सभी विभाग पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ काम करें। विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बताया गया कि इससे पहले वे हमीरपुर में जिलाधिकारी रह चुके हैं, जहां उन्होंने कई प्रशासनिक सुधार लागू किए थे।