
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। गणपति विसर्जन और शोभायात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने दोस्तपुर कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने गौसिया मस्जिद, पुरानी सब्जी मंडी, पांडेय टोला और घंटाघर सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शोभायात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए गए।एसपी ने आयोजकों से बातचीत कर निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और शोभायात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने को कहा गया।