news-details

गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर विधायक  ने किया माल्यार्पण

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर सोमवार को आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने नरोना चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यार्थी जी के संघर्ष, निर्भीक पत्रकारिता और सामाजिक सद्भाव के लिए किए गए योगदान को याद किया।विधायक ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी सत्य, निर्भीकता, सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव के मजबूत प्रहरी थे। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी और वंचित, शोषित तथा पीड़ित वर्गों की आवाज उठाई। इंसानियत और सांप्रदायिक सद्भाव की रक्षा के लिए उनका बलिदान आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और सामाजिक एकता बनाए रखना ही विद्यार्थी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर पार्षद रजत बाजपेई, अवधेश जायसवाल टिल्लू, पप्पन शर्मा, चंकी गुप्ता, निसार अहमद, मोहम्मद शकील, रियाज अहमद, प्रशांत मोहन जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।