news-details

गोवंश संरक्षण और पशुपालकों की आय बढ़ाने पर सरकार का जोर: धर्मपाल सिंह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को महोबा में निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी गौ आश्रय स्थलों में चबूतरे, जल निकासी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मंत्री ने गौशालाओं में गोबर गैस संयंत्र स्थापित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, गोवंशों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने तथा गोचर भूमि पर नेपियर घास की बुवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन, मिनी नंदिनी योजना एवं डेयरी इकाइयों पर 40 से 60 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करा रही है। साथ ही मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (1962 हेल्पलाइन) के माध्यम से पशुओं के उपचार की सुविधा भी दी जा रही है।