
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अवध साहित्य संस्थान की ओर से डाक बंगले में ‘गांधी और लोकतंत्र’ विषय पर संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने गांधी के ग्राम स्वराज, सर्वोदय और सत्ता के विकेंद्रीकरण के विचारों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि शब्बीर अहमद सूरी ने कहा कि गांधी मानते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से बेहतर समाज बनाया जा सकता है। अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने गांधी के लोकतंत्र को ग्राम स्वराज आधारित बताया। कैलाश नाथ शर्मा ने अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर जोर दिया। रामकुमारी संसृति ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से परिवर्तन की बात कही। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।