news-details

गांधी जयंती पर रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को गुजैनी सब्जी मंडी स्थित आशीष कश्यप के कार्यालय में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में उर्सला अस्पताल की रक्तकोष प्रभारी डॉ. ऋचा बाजपेई की देखरेख में रक्तदान कराया जाएगा। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।आयोजक आशीष कश्यप और संयोजक रमेश सिहवानी ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, क्षय रोग, एलर्जी, त्वचा और आंखों की निशुल्क जांच होगी। मोतियाबिंद के मरीजों को भर्ती कर डॉ. शरद बाजपेई द्वारा कनिका हॉस्पिटल, हर्ष नगर में फेको विधि से निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों को दवा, चश्मा और भोजन भी दिया जाएगा।शिविर के लिए पंजीकरण कराने वाले मरीजों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र या राशन कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। आयोजन की व्यवस्था रमेश सिहवानी, सतीश रोचलानी, शेखर सिंह, उमेश तिवारी और अन्य सदस्य संभालेंगे।