
पारदर्शी विकास ब्यूरो / कसया, कुशीनगर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से कसया स्थित शहीद स्मारक पार्क में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।रोटरी क्लब की ओर से गांधीजी के स्वावलंबन के सपने को साकार करने की दिशा में जरूरतमंद 15 छात्राओं को शिक्षा में सहयोग के लिए नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई। वहीं, एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भेंट की गई। इस पहल को आत्मनिर्भरता और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए दीपक मद्धेशिया, साधु बैजनाथ, अखिल सिंह और धीरज राव को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और स्वावलंबन के उनके संदेश को जीवन में अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने गांधीजी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक हैं।नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, भिक्षु नंदरतन महाथेरो, अधिवक्ता अम्बरीष चौबे, दिनेश तिवारी भोजपुरिया सहित नगर के कई बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने भी गांधीजी के जीवन और विचारों पर अपने विचार रखे।रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। राष्ट्रगान और जयघोष के साथ समारोह का समापन हुआ।इस अवसर पर रोटरी के सह-संरक्षक वाहिद अली, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सह सचिव सुनील सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, सरवरे आलम, अमित श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव समेत रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं अधिवक्ता संगठनों से जुड़े लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।