news-details

गंदगी से पटी नालियां, ग्रामीणों में आक्रोश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। कमालगंज ब्लॉक के ग्राम महरूपुर रवि में नालियों की नियमित सफाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। नालियां कचरे और गंदगी से भर जाने के कारण पानी का निकास बाधित हो गया है। इससे जलभराव और दुर्गंध की समस्या पैदा हो गई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। नालियों में जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।गांव निवासी रामलाल, शिवकुमार, रामस्वरूप, महेश और सुरेश ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गंदगी और जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। जल्द ही सफाई कर्मियों को गांव भेजकर नालियों की सफाई कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को समस्या से राहत मिल सके।