
Pardarshi Vikas News Kanpur
CTI नहर क्षेत्र में गंदगी और बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह इलाका विधायक सुरेंद्र मैथानी की विधानसभा क्षेत्र में आता है, लेकिन इसके बावजूद यहां की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।‘पारदर्शी विकास’ न्यूज के संवाददाता से बातचीत में स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर की नियमित सफाई नहीं होती है। उनका कहना है कि 6 महीने या कभी-कभी साल में सिर्फ एक बार ही सफाई कर दी जाती है, जिसके बाद फिर वही हाल हो जाता है। नहर में जमा गंदगी, कचरा और सड़ांध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने यह भी कहा कि विधायक सुरेंद्र मैथानी कभी-कभी मौके पर आते हैं, हालात देखते हैं और चले जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।नहर की गंदगी के कारण इलाके में मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।कुछ स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक विजय कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समय में सफाई व्यवस्था बेहतर थी और नियमित निगरानी होती थी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर की नियमित सफाई कराई जाए और एक स्थायी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से छुटकारा मिल सके। फिलहाल क्षेत्र में गंदगी और लापरवाही के चलते लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
“CTI नहर की हालत बहुत खराब है। महीनों तक सफाई नहीं होती, जिससे बदबू और मच्छर बढ़ गए हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। यहां रहना मुश्किल हो गया है और बच्चों-बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है।”