
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास का सहारा लेकर टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने एक महिला को बच्चों की मौत का भय दिखाकर नकदी और कीमती सामान ठग लिया।सराय मस्वानपुर निवासी किरण रविवार शाम काम से घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर बातचीत शुरू की और गेंदा का फूल सूंघने के लिए दिया। इसके बाद उन्होंने महिला को बताया कि उनके बच्चों पर बड़ा संकट है और जल्द उपाय न करने पर अनहोनी हो सकती है।बच्चों की चिंता में घबराई महिला बदमाशों के झांसे में आ गई। आरोपियों ने पूजा-पाठ और संकट दूर करने के नाम पर उनसे नकदी और अन्य कीमती सामान ले लिया। कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो वह शोर मचाते हुए आरोपियों के पीछे दौड़ी, लेकिन तब तक दोनों फरार हो चुके थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।