news-details

गौशाला में गाय की मौत के बाद 20 हजार मांगने का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ | उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में गौशाला में गाय की मौत के बाद ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों पर रुपये मांगने, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान रजाना देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्रधान के अनुसार, 26 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे बीमारी के चलते गौशाला में एक गाय की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर यथार्थ दुबे, प्रबल पांडेय समेत करीब 10-12 लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खुद को गौरक्षक और बजरंग दल से जुड़ा बताते हुए गौशाला की महिला केयरटेकर से अभद्रता और गाली-गलौज की।मामले की जानकारी पर एडीओ पंचायत, पुलिस और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। अगले दिन गाय का पोस्टमार्टम और पंचनामा कराने के बाद शव को दफना दिया गया।प्रधान का आरोप है कि 27 अगस्त को आरोपी दोबारा उनके पास पहुंचे और 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। आरोप है कि इसी दौरान जबरन पांच हजार रुपये छीन लिए गए।प्रधान ने घटना से जुड़े वीडियो और गवाह होने का दावा करते हुए उच्चाधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।