
Pardarshi Vikas News Kanpur
तहसील क्षेत्र के ग्राम मिलकिनपुर में दूध उबालते समय नए सिलेण्डर में आग लग गयी जिससे अफरा तफरी मच गई। हलांकि कोई जनहानि नही हुयी। मिलकिनपुर निवासी 82 वर्षीय गोरेलाल सचान की
पत्नी सावित्री देवी गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे इण्डेन गैस कम्पनी के सिलेण्डर के माध्यम से गैस चूल्हे पर दूध उबाल रही थी। उसी दौरान सिलेण्डर ने आग पकड, ली। सिलेण्डर में आग लगी देख उनके पति ने हिम्मत जुटाकर गीले कम्बल से आग बुझाने का प्रयास किया। आग न बुझने पर उन्होने सिलेन्डर को बाहर मैदान में निकाल दिया और आग बुझाने का प्रयास किया किन्तु असफल रहे। गांव स्थित गुरुशक्ति गैस एजेंशी भदवारा पहुंचे जहां आग बुझाने के लिए अनुनय विनय की किन्तु गैस एजेंशी मालिक नरेन्द्र सचान ने एजेंशी में साधन की अनुउपलब्धता बतायी और फायर बिग्रेड को फोन करने की सलाह दी। इस पर बुजुर्ग ने अपने बड़े पुत्र हीरेन्द्र प्रताप सिंह को फोन किया। छोटे पुत्र योगेन्द्र सचान ने सूचना मिलने पर पुलिस को फोन किया। डायल 112 में तैनात रामकुमार व उनकी टीम ने घटनास्थल पहुंचकर त्वरित कार्यवाही कर आग बुझाई। ग्रामीणों का कहना था कि सिलेण्डर में लिकेज था। गैस एजेंशी द्वारा सिलेण्डर की वासर चेक नही की जाती है जो कि रबर कट जाती हैं और हादसों का कारण बनती है। हलांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुयी।