news-details

गैस सिलेंडर को पहनाई माला

You can share this post!


कीमतें घटाने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बारादेवी मंदिर के पास अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को माला पहनाकर और श्रद्धांजलि अर्पित कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम जनता, गृहिणियों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। वहीं पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम नवल कुशवाहा ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तत्काल कम करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें गैस कीमतों में कमी के साथ क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर, अस्पताल निर्माण और तालाबों के सुंदरीकरण जैसी मांगें शामिल रहीं।कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए। रसोई गैस आज आम परिवारों की जरूरत है, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब, मध्यम वर्ग और गृहिणियों का बजट बिगाड़ दिया है। जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार को संवेदनशील कदम उठाने चाहिए।-पवन गुप्ता