news-details

गुरु वंदन कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद अमेठी के तत्वावधान में रविवार को भव्य गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न विकास क्षेत्रों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह ने भी शिक्षक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए टीईटी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना बीमा और पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों पर सहयोग का भरोसा दिया।कार्यक्रम में महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। विवेक शुक्ला को जिलाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह बघेल को जिला मंत्री, वीरेंद्र बहादुर यादव को कार्यकारी अध्यक्ष और अश्वनी कुमार द्विवेदी को कोषाध्यक्ष चुना गया।