news-details

ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप में विधि छात्रों को मिली स्टडी किट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विधि छात्रों को स्टडी किट वितरित की गई। कार्यक्रम जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने छात्रों को इंटर्नशिप के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि न्यायिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान विधि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुशासन और गंभीरता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 30 जून 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को न्यायालयों की कार्यप्रणाली, विधिक सहायता योजनाओं, वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली और विभिन्न न्यायिक संस्थानों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों ने स्टडी किट प्राप्त कर खुशी जताई और कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।