news-details

गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा की पवित्र कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कसया/कुशीनगर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा काशी (वाराणसी) से प्रारंभ की गई पवित्र कलश वंदन यात्रा सोमवार को कुशीनगर जनपद पहुंची। जिला मुख्यालय आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने मेला नगरी स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और इसे विभिन्न मंडलों के लिए रवाना किया।




जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि यह पवित्र यात्रा आगामी 20 अगस्त तक जनपद के सभी 34 मंडलों में भ्रमण करेगी। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का प्रेम, समानता, भाईचारा, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यदि समाज उनके आदर्शों को अपनाए तो जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक विभाजन जैसी बुराइयों का स्वतः अंत हो सकता है तथा समरस और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है।

अभियान के जिला संयोजक एवं जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि कलश वंदन यात्रा पडरौना विधानसभा क्षेत्र के पिपरा मंडल अंतर्गत मेला नगरी, शुक्ल भुजौली, सरपतही, खजुरिया, लीलाधर छपरा, नौरंगिया, परसौनी और नेबुआ रायगंज सहित विभिन्न गांवों में पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास महाराज के जयघोष लगाए और उनके समरसता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री हरि गोविंद रौनियार, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री व्यास वर्मा, मंडल अध्यक्ष सूरज गोविंद राव, सर्वजीत गुप्ता, महेश रौनियार, ब्रजेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, संतोष मणि त्रिपाठी, संतराज कुशवाहा, मोनू मिश्रा, राजकुमार भारतीय, कपिल देव चौधरी, अखिलेश कुमार, राज तिवारी, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, रविंद्र खरवार, सतनारायण प्रजापति, संदेश दुबे, संजय श्रीवास्तव, लल्लन भारती, अशोक दुबे, नवीन शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, अच्छेलाल गुप्ता, संदीप शर्मा, कारन भारतीय, श्रीकांत जी महाराज, अरुण पासवान, बाबूलाल प्रसाद, प्रमोद गौतम, शुकुल प्रसाद, शैलेश मद्धेशिया, लल्लन गोंड, हरियाण पासवान, रविकेश सिंह, नागू बम, जयनारायण गोंड सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।