
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के तहत ग्रीनपार्क मैदान में खेले गए मुकाबले में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने रोलैंड क्लब को 233 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम ने 34.3 ओवर में 345 रन बनाए। टीम की ओर से अंकेश यादव ने 80 और असित यादव ने 72 रनों की शानदार पारी खेली। हर्षवर्द्धन ने 43, देवेन्द्र प्रजापति ने 31, यथार्थ ने 26 और सुधांशु कुमार ने 25 रन का योगदान दिया। रोलैंड क्लब की ओर से सूयांश यादव ने 4 विकेट हासिल किए।346 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोलैंड क्लब की टीम 29.2 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। टीम के लिए विजय वर्मा ने 20 रन बनाए। ग्रीनपार्क हॉस्टल की ओर से नीरज कुमार और यथार्थ ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मयंक पाल को 2 विकेट मिले।इस जीत के साथ ग्रीनपार्क हॉस्टल ने मुकाबला 233 रनों से अपने नाम कर लिया।