news-details

गोपाल राव के अयोध्या छोड़ने से SIT जांच में बढ़ी हलचल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान प्रबंधन मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की कार्रवाई के बीच मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव के अयोध्या से कर्नाटक जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद जांच से जुड़े लोगों और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।सूत्रों के अनुसार, SIT ने हाल के दिनों में कई लोगों से पूछताछ की थी और जांच पूरी होने तक उपलब्ध रहने को कहा गया था। ऐसे में गोपाल राव का अयोध्या छोड़ना जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोपाल राव ने अयोध्या से रवाना होने से पहले SIT को इसकी सूचना दी थी या नहीं। जांच टीम अब इस बिंदु पर जानकारी जुटा रही है। यदि बिना सूचना जाने की बात सामने आती है तो SIT इस मामले पर आगे कार्रवाई कर सकती है।सूत्रों के मुताबिक SIT अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटी है। इसी दौरान जांच से जुड़े व्यक्ति के बाहर जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गोपाल राव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि उनका कर्नाटक जाना पहले से तय कार्यक्रम था या जांच के दौरान बिना जानकारी दिए अयोध्या छोड़ी गई।