
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव और नवरात्र के मद्देनजर गोमती मित्र मंडल ने रविवार को सीताकुंड धाम में साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान किया। सुबह छह बजे शुरू हुआ अभियान बढ़ते जलस्तर और नदी के तेज बहाव के बीच सुबह दस बजे तक चला।गोमती नदी में नालों का पानी गिरने से गंदगी तट पर जमा हो रही है, जिससे सफाई कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके बावजूद गोमती मित्रों ने श्रमदान कर धाम की स्वच्छता बनाए रखने का प्रयास किया। नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से स्वच्छता के साथ उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अजीत शर्मा के नेतृत्व में गोमती मित्रों ने बंधुआ कलां स्थित श्री विंध्यवासिनी माता मंदिर में भी श्रमदान किया और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, दिनकर सिंह, राजेश पाठक, राकेश सिंह दद्दू, मुन्ना सोनी, रामु सोनी, आलोक तिवारी, अजीत शर्मा, अभय मिश्रा, आशु उपाध्याय, अशोक, अरुण अग्रहरि और दीपू सहित अन्य गोमती मित्र मौजूद रहे।