news-details

गाजा पर कब्जा बढ़ाने की तैयारी में इजराइल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने गाजा पट्टी के 70% हिस्से पर सैन्य नियंत्रण बढ़ाने का आदेश दिया है। वेस्ट बैंक में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इजराइल फिलहाल गाजा के करीब 60% इलाके को कंट्रोल कर रहा है और अब इसे 70% तक ले जाने की तैयारी की जा रही है।नेतन्याहू ने कहा कि इजराइली सेना लगातार Hamas पर दबाव बना रही है। उनके बयान के दौरान भीड़ से “100%” कब्जे के नारे भी लगे।यह कदम अक्टूबर 2025 में हुए सीजफायर समझौते के खिलाफ माना जा रहा है। समझौते के तहत इजराइली सेना को तय ‘येलो लाइन’ के पीछे हटना था, लेकिन हमास का आरोप है कि इजराइल धीरे-धीरे सीमा को आगे बढ़ा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा के 60 से 64% हिस्से पर इजराइल का नियंत्रण हो चुका है।लगातार युद्ध और बमबारी से गाजा के हालात बेहद खराब हैं। यदि कब्जा 70% तक पहुंचता है, तो करीब 22 लाख लोगों को बहुत छोटे इलाके में रहने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। वहीं सीजफायर के बाद भी जारी हमलों में अब तक करीब 900 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है।