
पारदर्शी विकास न्यूज़ आगरा
अछनेरा में मुख्यमंत्री की विशेष सचिव व गेहूं खरीद नोडल अधिकारी रेखा एस. चौहान ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर किसानों से 500 ग्राम अधिक गेहूं लेने की शिकायत सामने आई, जिस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश दिए। साथ ही गेहूं खरीद की प्रगति और भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की।विशेष सचिव ने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान का गेहूं वापस नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित 70% तक खराब गेहूं की भी खरीद की अनुमति दी गई है, ताकि किसानों को नुकसान न हो।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया जाए और खरीद प्रक्रिया सुचारु रखी जाए।इस दौरान किसान नेताओं ने खरीदे गए गेहूं के समय पर उठान न होने की समस्या उठाई, जिस पर अधिकारियों को परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने और किसानों को सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।