news-details

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। मुसाफिरखाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 वर्षीय आरोपी आकाश गुप्ता उर्फ गोलू उर्फ राइडर को गिरफ्तार किया है। वह वार्ड नंबर 10, गल्ला मंडी, नगर पंचायत मुसाफिरखाना का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अमेठी, सुलतानपुर और प्रतापगढ़ में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नवंबर को क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुसाफिरखाना थाने में यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।