
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र में गंगा किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक का मोबाइल, कपड़ों का बैग, जूते और बिरयानी मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि युवक ने देर रात गंगा नदी में छलांग लगा दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सुबह से ही तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। बैग की तलाशी में एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड और केनरा बैंक का एटीएम कार्ड बरामद हुआ, जिस पर ऋतिक कुमार नाम दर्ज है।पुलिस युवक की पहचान और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।