news-details

गंगा की बाढ़ में भी जारी रहा सफाई अभियान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ | वाराणसी। गंगा में बाढ़ के कारण वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही भले ही कम हो गई है, लेकिन गंगा सफाई का अभियान लगातार जारी है। नमामि गंगे के गंगा सेवक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को भी गंगा की तलहटी और घाटों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान गंगा में बहकर आई विभिन्न प्रकार की सामग्रियों और कचरे को बाहर निकालकर निर्धारित कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। बाढ़ के बावजूद सफाई कार्य जारी रखने को लेकर गंगा सेवकों ने लोगों से भी सहयोग की अपील की।गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि देश की बड़ी आबादी के जीवन और आजीविका से जुड़ी है। गोमुख से गंगासागर तक गंगा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की धरती को सींचती है। यह करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ अनेक जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का आश्रय भी है।उन्होंने कहा कि अनियोजित आधुनिकीकरण और मानवीय गतिविधियों के कारण गंगा प्रदूषण की समस्या बढ़ी है। गंगा की स्वच्छता केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गंगा और उसके घाटों को स्वच्छ रखने के लिए आगे आएं और नदी में किसी भी प्रकार का कचरा न डालें।