news-details

गंगा  एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

You can share this post!

पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट में भी दरार

पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क के कुछ हिस्सों में धंसाव सामने आने के बाद निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार को सड़क धंसने की जानकारी मिलने पर निर्माण एजेंसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित हिस्से का निरीक्षण किया और मरम्मत कार्य शुरू कराया। बुधवार तक मरम्मत पूरी कर ली गई, जिसके बाद गुरुवार से एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू कर दिया गया।बताया गया कि बारिश के बाद एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में सड़क धंसने की समस्या सामने आई थी। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने मौके पर जांच के बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई। यातायात बहाल होने के बावजूद घटना ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक्सप्रेसवे के एक पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट में भी दरार आने की जानकारी सामने आई है। इसे ठीक करने के लिए ओवरलैपिंग का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण एजेंसी की टीम प्रभावित हिस्से की लगातार निगरानी कर रही है।बारिश के बाद सड़क धंसने की घटना को देखते हुए बेस लेयर, निर्माण सामग्री, मिट्टी की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की तकनीकी जांच जरूरी मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार स्थायी समाधान के लिए धंसाव के वास्तविक कारण का पता लगाना आवश्यक है। फिलहाल मरम्मत के बाद यातायात सामान्य है और प्रभावित हिस्सों पर निगरानी जारी है।