
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के देवरियाकला ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता और धांधली की पुष्टि होने पर डीएम प्रियंका निरंजन ने ग्राम प्रधान निर्मला देवी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि कागजों में ह्यूम पाइप निर्माण कार्य पूरा दिखाकर सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर कार्य नहीं मिला। मामले में ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पंचायत के विकास कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए प्रशासन ने त्रिस्तरीय समिति गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।