
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए निर्धारित 4000 सीटों में से अब तक केवल 1248 बच्चों का ही दाखिला हो सका है, जबकि 2752 सीटें अब भी खाली हैं। जिले के 800 विद्यालय इस योजना से जुड़े हैं। तीन चरणों की लॉटरी में 1376 बच्चों का चयन हुआ था, लेकिन 128 बच्चों का प्रवेश अभी बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक अभिभावकों की अनिच्छा, कुछ स्कूलों में सुविधाओं की कमी और प्री-प्राइमरी मान्यता न होना इसकी वजह है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान कराया जाएगा।