news-details

गोंडा में जजों ने छोड़ी सरकारी गाड़ियां, पैदल पहुंचकर दिया ईंधन बचत का संदेश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश के Gonda में प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील का असर अब न्यायपालिका में भी देखने को मिला। बुधवार को जिला जज Durg Narayan Singh समेत सभी न्यायिक अधिकारी सरकारी वाहनों का उपयोग छोड़कर पैदल ही कचहरी पहुंचे। इस पहल को लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा।जिला जज दुर्ग नरायन सिंह अपने कार्यालय से छाता लेकर निकले और लगभग 300 मीटर पैदल चलकर कोर्ट रूम पहुंचे। उनके साथ अर्दली दयाशंकर तिवारी और सुरक्षाकर्मी वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी अपने आवासों से पैदल चलकर अदालत पहुंचने का फैसला किया। रास्ते में लोगों ने इस पहल को उत्सुकता और सराहना के साथ देखा।जिला जज ने बताया कि पेट्रोलियम संकट, ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यायालय परिवार ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि चूंकि न्यायिक अधिकारियों के आवास कचहरी के नजदीक हैं, इसलिए छोटी दूरी के लिए वाहनों का इस्तेमाल बंद कर पैदल चलने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिन की पहल नहीं, बल्कि आगे भी पैदल या साइकिल से दफ्तर आने की कोशिश जारी रहेगी।इस पहल में अपर जिला जज निर्भय प्रकाश, दानिश हसनैन और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह सहित कई अन्य न्यायिक अधिकारी भी शामिल रहे। न्यायालय प्रशासन ने आम लोगों से भी छोटी दूरी के लिए पैदल या साइकिल का उपयोग करने की अपील की है, ताकि ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके।