
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। गांधी जयंती के अवसर पर फतेहपुर चौरासी स्थित शगुन गेस्ट हाउस में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और कांग्रेस नेता विदुषी बाजपेयी ने कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार, शिक्षा, पेपर लीक, महिला सुरक्षा और मतदाता अधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।विदुषी बाजपेयी ने महात्मा गांधी के सत्य और साहस का उल्लेख करते हुए युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सवाल उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है और युवाओं को रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा तथा मतदाता अधिकारों जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज उठानी चाहिए।कार्यक्रम में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ और लोकतंत्र बचाओ’ का संदेश दिया गया। विदुषी बाजपेयी ने धर्मेंद्र प्रधान और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े इस्तीफे की मांग का भी उल्लेख किया और इसे ‘ज्ञानेश, Its Done Bro!’ के नारे के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। आयोजकों ने मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील की।