news-details

फर्जी दस्तावेजों पर बांग्लादेशी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।
बीकेटी पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारतीय नागरिक बनकर क्लीनिक चला रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अरूप बख्शी मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है। उसने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट बनवा लिया था। वह बीकेटी क्षेत्र में क्लीनिकनुमा दुकान चलाकर लोगों का इलाज भी कर रहा था।पुलिस ने 20 मई की तड़के किसान पथ स्थित विपश्यना ध्यान केंद्र फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अवैध रूप से भारत में रहने और फर्जी दस्तावेज बनवाने की बात स्वीकार की।आरोपी के पास से आधार कार्ड, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।