news-details

"फेसबुक पोस्ट से गरमाई कानपुर की सियासत"

You can share this post!

राम मंदिर और नीट पर मेयर के बेटे ने खोला मोर्चा

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे और उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय की एक फेसबुक पोस्ट ने शहर की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर की गई उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।मंगलवार शाम साझा की गई पोस्ट में अनुराग पांडेय ने लिखा, "शिक्षा के मंदिर को दुकान बनाया, आस्था के मंदिर श्रीराम मंदिर को लूट का स्थान बनाया। क्या यही नया हिन्दुस्तान बनाया है?" पोस्ट सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अनुराग पांडेय ने स्पष्ट किया कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सदस्य नहीं, बल्कि एक अधिवक्ता हैं और उन्होंने जो लिखा है, वह पूरी सोच-समझकर लिखा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विचारों को उनकी मां और महापौर प्रमिला पांडेय से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।इस मामले पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अनुराग पार्टी के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उनके विचार व्यक्तिगत हो सकते हैं। उन्होंने इस विषय पर अधिक टिप्पणी करने से इनकार किया।गौरतलब है कि हाल के दिनों में नगर निगम में भाजपा पार्षदों के बीच मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप की घटनाएं भी सामने आई थीं। ऐसे समय में अनुराग पांडेय की यह सोशल मीडिया पोस्ट शहर की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गई है। वहीं, इस संबंध में महापौर प्रमिला पांडेय का पक्ष सामने नहीं आ सका।

वह संगठन के सदस्य नहीं हैं। उनके निजी विचार हो सकतें हैं। इस मामले कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।
अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष, भाजपा उत्तर