news-details

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने 19 एटीएम कार्ड, नकदी और चोरी की बाइक बरामद की

You can share this post!

pardarshi vikas news amethi 

पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न बैंकों के 19 एटीएम कार्ड, 2500 रुपये नकद और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रतापगढ़ निवासी विशाल कोरी (22 वर्ष) और शिवा सरोज (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पलिस ने दोनों आरोपियों को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। तलाशी में विशाल के पास से 11 एटीएम कार्ड और 1300 रुपये, जबकि शिवा के पास से 8 एटीएम कार्ड और 1200 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम के बाहर खड़े होकर लोगों को बातों में उलझाते थे, उनका पिन देखकर मौका मिलते ही कार्ड बदल देते थे और बाद में खाते से पैसे निकाल लेते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले सगरा तिराहे के पास एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 4000 रुपये निकाले थे। बरामद मोटरसाइकिल को उन्होंने गौरीगंज क्षेत्र से एक बारात के दौरान चोरी किया था और पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट बदल दी थी।