news-details

एसडीएम सीओ ने  पटाखा दुकानों का निरीक्षण

You can share this post!

 


सुल्तानपुर।शुक्रवार को आगामी दीपावली त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनसुरक्षा के दृष्टिगत  क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह एवं एसडीएम सदर  गरिमा सोनकिया द्वारा थाना कोतवाली नगर एवं थाना बन्धुवाकलां क्षेत्रान्तर्गत संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पटाखा दुकानों के लाइसेंस एवं संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने तथा अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध रखने के निर्देश दिए गए।