news-details

एसआईआर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम:रश्मि सिंह

You can share this post!

मोदी-योगी के दौर में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रहीं महिलाएं

पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी/भेंटुआ।  पूर्व प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती रश्मि सिंह ने गुरुवार को विकास खंड भेंटुआ की आधा दर्जन अधिक ग्राम पंचायतों का दौरा कर पार्टी की नीतियों और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर संवाद किया।भुसियांवा और पश्चिम द्वारा में उन्होंने महिलाओं के बीच चौपाल भी लगाई। रश्मि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की तरफ आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन सरकार ने महिलाओं के हित में जितने काम किए हैं, आजादी के बाद अब तक किसी और सरकार ने नहीं किए। मोदी योगी के राज में कोई भी महिला बेरोजगार नहीं है । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से हर वर्ष लाखों महिलाएं लखपति दीदी बन रही हैं। संविधान, चुनाव आयोग और लोकतंत्र के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश की जनता को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है।राम मंदिर और कश्मीर समस्या दोनों कांग्रेस की देन थी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बहुत सूझबूझ से दोनों समस्याओं का हल करके भारत को मजबूत राष्ट्र बना दिया है।  उन्होंने मताधिकार और एस आई आर के नाम पर कांग्रेस पार्टी पर पूरे देश में झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के झूठ का जबाब देने के लिए लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं। रश्मि सिंह ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक आज हुई है, भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।2027में तीसरी बार सूबे में योगी सरकार बनने का दावा किया और कहा कि वे भी चुनाव लडने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, चुनाव प्रबंधन के लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देश का इंतजार है।इस अवसर पर अम्बिका प्रसाद यादव दूबे, नरेन्द्र दूबे, गुड्डा देवी आदि मौजूद रहे।