news-details

एमएलसी चुनाव में समर्थन जुटा रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में डॉ. संजयन त्रिपाठी ने रविवार को अमेठी की सपा विधायक महाराजी प्रजापति से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान चुनाव में समर्थन और शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक शामिल हुए। शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक समुदाय से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने और शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की बात कही। उन्होंने आगामी एमएलसी चुनाव में शिक्षकों से समर्थन देने की अपील भी की।डॉ. संजयन त्रिपाठी ने विधायक महाराजी प्रजापति सहित बैठक में मौजूद लोगों के प्रति सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षक साथियों से वरीयता क्रम में अपना मत देकर उन्हें समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया।आगामी चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों की जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से मुलाकातों का दौर तेज हो रहा है। अमेठी में हुई इस बैठक में शिक्षक हित और चुनावी रणनीति चर्चा के प्रमुख विषय रहे।