
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जिला महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में व्यापारियों ने गांधीजी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापारियों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर व्यापारी एकता जिंदाबाद और महात्मा गांधी अमर रहें के नारे लगाए। व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में नो यूपीआई डे मनाने की घोषणा की। कृपाशंकर त्रिवेदी ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों को डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और अब डिजिटल लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाने की बात कही जा रही है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि लगातार बदलती योजनाओं और घोषणाओं से व्यापारी परेशान हैं। विरोध के अगले चरण में 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया जाएगा। कार्यक्रम में रामेश्वर गुप्ता, लाला भैया, प्रदीप गुप्ता, चंद्र प्रकाश ओमर, सुरेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, देवी खन्ना, सुशील गुप्ता, केबी सिंह, विराट गुप्ता, पवन दुबे, सत्य प्रकाश जायसवाल, मनोज गुप्ता, कामिल अंसारी, अमित दोसर, राजेश गुप्ता, मृदुल गुप्ता, सौरभ त्रिवेदी, राकेश भाटिया, पंकज अग्रवाल, ओम प्रकाश चौटाला, एहसान हजारी, मनीष जायसवाल, संतोष कुमार, संजीव अग्रवाल, अजीत सिंह, विशन गुप्ता, संतोष शर्मा, दिनेश गुप्ता, अभिषेक तिवारी, राजेश जायसवाल, विजय रुद्रा, मयंक यादव, दीपू गुप्ता, आकाश ओमर, पंकज राठौर और सीटू गुप्ता सहित विभिन्न बाजारों के व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।