news-details

एआई-एमएल पर अंतरराष्ट्रीय एफडीपी 13 से

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) के कम्प्यूटर साइंस एवं सूचना प्रणाली विभाग की ओर से 13 से 18 जुलाई तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) पर छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश से चयनित करीब 1200 शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। एफडीपी में आईसीएआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सोनकर और ओएनजीसी वडोदरा के मुख्य महाप्रबंधक सुभाष कुमार सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ तकनीकी सत्रों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, स्मार्ट सिस्टम और वास्तविक जीवन में इनके अनुप्रयोगों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और संवाद आयोजित किए जाएंगे।