news-details

डर नहीं, आत्मविश्वास बने महिलाओं की सबसे बड़ी सुरक्षा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। केसरवानी वैश्य नगर महिला सभा की अध्यक्ष वंदना केशरी की पहल और नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भेलूपुर स्थित तनिष्क ज्वेलरी शॉप में सेल्फ डिफेंस अवेयरनेस एवं सेफ्टी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आरंभ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस अकादमी के प्रशिक्षकों अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रशान्त और रोहित रावत ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षकों ने संभावित खतरों को समय रहते पहचानने, विषम परिस्थितियों में संयम बनाए रखने, सहायता लेने और जरूरत पड़ने पर स्वयं की सुरक्षा करने के तरीकों की जानकारी दी। लाइव डेमो के जरिए आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों से उनका अभ्यास भी कराया गया।अध्यक्ष वंदना केशरी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यशाला का संदेश रहा कि डर के बजाय आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी सुरक्षा बनाया जाए। कार्यक्रम में महामंत्री सारिका केशरी समेत सतरूपा भारती, सीमा, वर्षा, पल्लवी, गीता, सुधा, प्रीति, स्नेहा, ज्योत्सना, कल्पना, आशा, सुनीता और रीना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।