news-details

डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसी स्लीपर बस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद से बिहार जा रही एक स्लीपर बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही अर्टिगा कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, बस में करीब 70 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद आना बताई जा रही है, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। मृतक परिवार कुशीनगर से मथुरा घूमने जा रहा था।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।