news-details

डॉ. रमेश चंद्रा को राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमेठी से जुड़े लखनऊ के चिकित्सक डॉ. रमेश चंद्रा को राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के द टिवोली में आयोजित भारत लीडरशिप समिट में फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।डॉ. रमेश चंद्रा वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, उपचार और दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही जरूरतमंदों को भोजन और राशन देकर भी सहयोग करते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने लोगों की मदद के लिए आगे बढ़कर काम किया।उनकी सामाजिक सेवा चिकित्सा तक सीमित नहीं है। वे ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाते हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराते हैं।सम्मान मिलने पर डॉ. चंद्रा ने कहा कि मानवता की सेवा ही उनका सर्वोच्च कर्तव्य है और जरूरतमंदों की सहायता का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उनकी इस उपलब्धि से अमेठी और लखनऊ के लोगों में खुशी है।