
पारदर्शी विकाश न्यूज़ उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक जॉन्डिस की दवा लेने पुरवा आ रहे थे, तभी मौरंग लदे अनियंत्रित डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में 22 वर्षीय अभय प्रताप सिंह और 12 वर्षीय सूर्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बेहटानथई, थाना अचलगंज के निवासी थे और अपने नाना कमलेश सिंह के यहां रह रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही सीओ अरविंद चौरसिया और पुरवा कोतवाली प्रभारी भवन सिंह मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को सूचना दी।हादसे के बाद चालक और परिचालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौरंग लदे डंपर को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।