news-details

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी/जायस। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मिल एरिया के पास रविवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार मोबीन मिस्त्री (56) की मौत हो गई। वह मुबारकपुर मुखेटिया के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने डंपर और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और डंपर को हिरासत में ले लिया। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।