news-details

डिप्टी सीएम के जाते ही ड्राई फ्रूट्स पर टूटी भीड़

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को कानपुर दौरे पर रहे। साकेत नगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम समाप्त होने और डिप्टी सीएम के रवाना होने के बाद वहां रखा नाश्ता चर्चा का विषय बन गया। बताया गया कि अतिथियों के लिए मेज पर काजू, बादाम और किशमिश सहित ड्राई फ्रूट्स रखे गए थे। कार्यक्रम खत्म होते ही कुछ कार्यकर्ता और समर्थक ड्राई फ्रूट्स लेने के लिए आगे बढ़ गए, जिससे वहां हल्की अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स लेने की होड़ में लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके चलते कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मामले पर भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम में आए लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोग भाजपा कार्यकर्ता नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के साथ आए समर्थक और अन्य लोग हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर की जा रही चर्चा तथ्यात्मक नहीं है।