news-details

डिप्टी जेलर और हेड वार्डर सस्पेंड

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जिला जेल में एक बंदी के साथ कथित मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजी जेल ने डिप्टी जेलर राजेंद्र कुमार मिश्रा और हेड वार्डर श्याम किशोर तिवारी को निलंबित कर दिया है। दोनों पर बंदी सिराज के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, बंदी सिराज को पिछले महीने फतेहपुर जिला कारागार से प्रशासनिक आधार पर कानपुर जेल स्थानांतरित किया गया था। घटना की जानकारी जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय को अन्य कर्मचारियों के माध्यम से मिली, जिसके बाद कराई गई जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।जेल अधीक्षक की रिपोर्ट पर डीजी जेल प्रेमचंद्र मीणा ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जेल सुधार गृह है, बंदियों के साथ किसी भी प्रकार का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।